Giridih News: पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शनिवार को बगोदर में हुई. अध्यक्षता पंसस बसारत अंसारी ने की. बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिलने पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शनिवार को बगोदर में हुई. अध्यक्षता पंसस बसारत अंसारी ने की. बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिलने पर चर्चा की गयी. इसके अलावा बीडीओ के खिलाफ सरिया-बगोदर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में अबुआ आवास में गड़बड़ी, 50 साल की कई महिलाओं का पेंशन नहीं मिलने, नल जल योजना में गड़बड़ी, हर घर के बाहर नंबर अंकित किये जाने, थाना में पासपोर्ट वेरिफिकेशन में समिति सदस्यों का हस्ताक्षर को मान्यता नहीं देने, पंचायत स्तर की योजना के शिलापट्ट में समिति सदस्य का नाम अंकित करने, मंईयां सम्मान योजना का लाभ आचार संहिता लगने से पूर्व छुटे हुए लाभुक को दिलाने की मांग की गयी है. बैठक में प्रमुख आशा राज, गौतम कुमार, टेक नारायण साव, रंजीत मेहता, लीलावती देवी, अमजद खान, परवीन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola