Giridih News: करंट लगने से मजदूर की मौत

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित अतिवीर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत शनिवार की रात करंट लगने से हो गयी. रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया. मृतक देवघर जिले के सूगापहरी निवासी लखीराम हांसदा का 25 वर्षीय पुत्र दिवा हांसदा है. बताया गया कि दिवा हांसदा गंगापुर स्थित अतिवीर नामक एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित अतिवीर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत शनिवार की रात करंट लगने से हो गयी. रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया. मृतक देवघर जिले के सूगापहरी निवासी लखीराम हांसदा का 25 वर्षीय पुत्र दिवा हांसदा है. बताया गया कि दिवा हांसदा गंगापुर स्थित अतिवीर नामक एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. शनिवार को वह अपना काम खत्म करके अपने क्वार्टर में चला गया. रात के करीब 12:30 बजे इसके साथ सो रहे अन्य मजदूरों को कुछ आवाज आयी. उठकर देखने गये तो देखा कि दिवा टुलू पंप के पास गिरा हुआ है. इसके बाद मजदूरों ने इसकी सूचना फैक्ट्री के अन्य लोगों को दी. मजदूर को आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के नव जीवन नर्सिंग होम लाया गया. यहां उसे आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था. रात के करीब 3:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










