Giridih News: दो बाइक में टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 11:07 PM
Giridih News: मृतक की पहचान 40 वर्षीय बिहारी पासवान के रूप में हुई. वहीं, घायलों में मृतक का तीन वर्षीय पुत्र रघु पासवान व 55 वर्षीय शंकर विश्वकर्मा शामिल हैं. तीनों चितरना के रहने वाले हैं. घटना स्थल से ग्रामीणों ने तीनों को बेहोशी की हालत में बिरनी सीएचसी भर्ती कराया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साकिब जमाल, सीएचओ तारकेश्वर ने बिहारी पासवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया.
कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य सड़क पर बुधवार की रात आठ बजे बिरनी थाना क्षेत्र के चितरना -डबरसैनी के पास दो बाइक में एक की मौत हो गयी, वहीं दो घायल हो गये. मृतक की पहचान 40 वर्षीय बिहारी पासवान के रूप में हुई. वहीं, घायलों में मृतक का तीन वर्षीय पुत्र रघु पासवान व 55 वर्षीय शंकर विश्वकर्मा शामिल हैं. तीनों चितरना के रहने वाले हैं. घटना स्थल से ग्रामीणों ने तीनों को बेहोशी की हालत में बिरनी सीएचसी भर्ती कराया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साकिब जमाल, सीएचओ तारकेश्वर ने बिहारी पासवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं, दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज कर धनबाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज व प्रेमशंकर सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. मृतक के भाई रामदेव पासवान ने बताया कि बिहारी पासवान घर से अपने छोटे पुत्र को बाइक से लेकर डबरसैनी रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे चितरना के शंकर विश्वकर्मा की बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें उसके भाई की मौत हो गयी. सूचना पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










