Giridih News: सिहोडीह में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला हजारीबाग की युवती का शव

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: शाम को जब कोचिंग क्लास से इसकी दोनों सहेलिायं वापस आयीं तो अंदर से दरवाजा बंद था. काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर दोनों ने मकान मालिक को सूचना दी. मकान मालिक ने आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा. इसके बाद लोगों ने देखा कि रूबी फंदे से लटकी हुई है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में एक युवती का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका पाया गया. मृतका की पहचान हाजरीबाग जिले के कुसमा निवासी रूबी कुमारी (20) के रूप में की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबी सिहोडीह स्थित एक भाड़े के घर में रहती थी. वहीं देवनगर में मल्टी चैलन नेटवर्किंग (नेटवर्क मार्केटिंग) का प्रशिक्षण ले रही थी. बताया गया कि मामले की जानकारी मृतका के परिजन को दी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबी पिछले 2 महीनों से अपनी दो सहेलियों के साथ यहां रह रही थी. सोमवार की सुबह इसकी दोनों सहेलियां कोचिंग क्लास गयी हुई थीं. वहीं छात्रा कमरे में अकेली थी. शाम को जब कोचिंग क्लास से इसकी दोनों सहेलिायं वापस आयीं तो अंदर से दरवाजा बंद था. काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर दोनों ने मकान मालिक को सूचना दी. मकान मालिक ने आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा. इसके बाद लोगों ने देखा कि रूबी फंदे से लटकी हुई है. मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola