Giridih News: बाबूलाल ने किया सड़क का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: रविवार को विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा में स्थानीय विधायक सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

रविवार को विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा में स्थानीय विधायक सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डोरंडा पीडब्ल्यूडी रोड से भल्लूटांड़ तक करीब दो किलोमीटर, तारानाखो से चुकरीबर 16 किलोमीटर, मनसाडीह से जटाडीह करीब चार किलोमीटर, बनगड़गी के इरगा नदी पर पुल, गरडीह रोड में पैर नदी पर पुल, भल्लुटांड़ में पक्की सड़क, गार्डवाल तथा नाली निर्माण, चांदी नाला पर पुल, मंझिलाडीह नाला पर पुलिया, मनसाडीह से मुरना तक कालीकरण सड़क, जुड़मा से महेशमरवा तक पांच किलोमीटर सड़क, मनसाडीह से साकेतटांड़, गोरहंद से पंचखेरो डैम तक, धनवार से जरीसिंघा तक, घोड़थंभा से गलवाती तक, घोड़थंभा इटासानी ओरखार रोड का मरम्मति समेत दर्जनों किलोमीटर सड़कों का निर्माण, मरम्मति तथा पुल का शिलान्यास किया गया. मौके पर अरुण राय, नरेश विश्वकर्मा, अजय रंजन, राजू पांडेय, चंद्रमौली सिंह, रंजीत कुमार, रामदेव सिंह, सुशील कुमार, अशोक राय, मदन विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, अरविंद साव, पंकज पांडेय समेत दर्जनों उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola