Giridih News: मारपीट व छिनतई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: आवेदन में पीड़ित ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 2:45 बजे इनका साला राज मोहन, सास ललिता देवी समेत क़रीब 4-5 अज्ञात लोग इनके घर घुस गये और इनके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान इनका सर भी फट गया.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला निवासी अमोल कुमार भगत के पुत्र आलोक कुमार ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए नगर थाना में एक आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 2:45 बजे इनका साला राज मोहन, सास ललिता देवी समेत क़रीब 4-5 अज्ञात लोग इनके घर घुस गये और इनके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान इनका सर भी फट गया. उन्होंने बताया कि उनलोगों ने मेरे पिता के इलाज के लिए रखे करीब 2,50,000 रुपये भी ले लिए और मेरी पत्नी पम्मी कुमारी जो प्रेग्नेंट है, उसे भी वह लोग अपने साथ ले गये. इधर नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola