ePaper

Giridih News: घर का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Updated at : 21 Oct 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: घर का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Giridih News: चोरों ने अलमारी व बक्सा से सोना की टॉप्स, चांदी की चेन चार पीस, हाथ की बाली आठ पीस, सोना की नकचन तीन पीस, नथिया एक पीस, चांदी की पायल छह पीस, बाइक की चाभी, कपड़ा, बर्तन, 51 हजार नकद कुल लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति गायब चुरायी है.

विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव में शनिवार की रात को चोरों ने मनोज राणा के घर के कमरों की कुंडी लगा व एक कमरे का ताला को तोड़कर लगभग ढाई लाख की संपत्ति चुरा ली. मनोज ने देवरी थाना में शिकायत की है. कहा कि रोज की तरह पूरा परिवार शनिवार की रात में खाना खाकर सो गया. रविवार की सुबह उठने के बाद परिवार सभी सदस्यों की कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला. हो हल्ला करने पर पड़ोस के लोगों के द्वारा बाहर लगे लगे कुंडी को खोलकर दरवाजा खोला. कमरे से बाहर निकलने के बाद देखा घर के बंद कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान तितर-बितर है. चोरों ने अलमारी व बक्सा से सोना की टॉप्स, चांदी की चेन चार पीस, हाथ की बाली आठ पीस, सोना की नकचन तीन पीस, नथिया एक पीस, चांदी की पायल छह पीस, बाइक की चाभी, कपड़ा, बर्तन, 51 हजार नकद कुल लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति गायब मिली. चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर में प्रवेश किया. जिस कमरे में कोई नहीं था, उसी को निशाना बनाया. इधर, देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने कहा कि चोरी की कोई सूचना नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola