Giridih News: मारपीट व चाकूबाजी की घटना में एक गंभीर रूप से घायल
Giridih News: एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम को मारपीट की. इस दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से भी हमला किया गया. करीब आधे घंटे से चल रही मारपीट की घटना के दौरान डर की वजह से किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी. इसके बाद पीड़ित के बेटे (गोवा में काम करता है) ने पीरटांड़ पुलिस को मामले की सूचना फोन से सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया.
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में भूत-प्रेत के मामले में मारपीट व चाकूबाजी की घटना सामने आयी है. इसमें तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है. बताया गया कि कुछ दिन पूर्व चारो बास्के की पत्नी की मौत हो गयी है. इसी को ले उन लोगों ने एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम को मारपीट की. इस दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से भी हमला किया गया. करीब आधे घंटे से चल रही म���रपीट की घटना के दौरान डर की वजह से किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी. इसके बाद पीड़ित के बेटे (गोवा में काम करता है) ने पीरटांड़ पुलिस को मामले की सूचना फोन से सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. इसके अलावा घायलों को पीरटांड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है. थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि इस मामले में सूचना के बाद सीआरपीएफ जवानों के साथ गए और घायलों को अस्पताल लाया गया है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए