लापता बच्ची का शव मिलने से गिरिडीह के घाघरा में सनसनी, गांवा-पटना रोड जाम, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
बच्ची का शव मिलने के बाद सड़क पर उतरी महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

Giridih Crime: गिरिडीह जिले के घाघरा गांव की 4 वर्षीय लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. गुस्साये लोगों ने गावां-पटना रोड को जाम कर दिया है.

विज्ञापन

Giridih Crime: गिरिडीह जिले में घर से लापता बच्ची का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. मामला जिले के गावां थाना क्षेत्र का है. पिहरा पूर्वी पंचायत के घाघरा गांव की 4 साल की बच्ची बुधवार को गायब हो गई थी. गुरुवार को अहर खेत में बाउंड्री वॉल के पास उसका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. गुस्साये लोगों ने गांवा-पटना सड़क को जाम कर दिया. पुलिस की टीम गांव में पहुंच चुकी है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 जनवरी को खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी सायरा

घाघरा गांव के रहने वाले साजिद अख्तर की 4 वर्षीय पुत्री सायरा उर्फ खुशी बुधवार को घर से खेलने के लिए निकली थी. इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी. दिन भर परिजन परेशान रहे. आसपास के क्षेत्र में उसे खोज करते रहे, लेकिन सायरा नहीं मिली.

अरहर खेत में बाउंड्री वॉल के पास मिला सायरा उर्फ खुशी का शव

गुरुवार की अहले सुबह अरहर खेत में बाउंड्री वॉल के पास से उसका शव बरामद हुआ. शव को घास-फूस से ढंक दिया गया था. सूचना मिलने पर गावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां के लोगों से पूछताछ की जा रही है. ग्रामीण और परिजन मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उच्चस्तरीय जांच की मांग पर ग्रामीणों ने गांवा-पटना रोड को किया जाम

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं. पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं. लोगों ने गांवा-पटना रोड को जाम कर दिया है. पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें

30 जनवरी को 14.2 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां जानें

अगर निर्मला सीतारमण ने मानी झारखंड चैंबर की सलाह, तो भारत में लागू होगा अमेरिका जैसा ये कानून

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए बंगाल के यूसुफ ने किया ये खेल

एमएस धोनी समेत झारखंड में कितने लोग साल में एक करोड़ या उससे अधिक कमाते हैं?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola