Giridh nesws :जादू-टोना के शक में हुई थी दंपती की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Giridh nesws :मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड़ में हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद और जादू-टोना के शक को लेकर पति-पत्नी की हत्या की साजिश रची गयी थी.

विज्ञापन

गिरफ्तार सभी आरोपी मृत दंपती के ही परिवार से जुड़े सदस्य हैं. एसपी डॉ बिमल कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 2/3 जून की रात पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. इस मामले में मधुबन थाना में कांड संख्या-06/26 के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

विशेष टीम की गयी थी गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गयी थी. मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गयी जांच में हत्या के पीछे जमीन संबंधी विवाद और जादू-टोना का आरोप प्रमुख कारण के रूप में सामने आया. छापेमारी दल में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, इंस्पेक्टर पूर्णेंद्र प्रसाद महतो, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बिष्ट, तकनीकी शाखा के कर्मी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

तीन लोगों ने किया था दंपती पर धारदार हथियार से वार

पुलिस के अनुसार, रमेश हांसदा, पांडु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियारों से दंपती पर हमला किया था. वहीं, दोमा हांसदा, बबलू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने घटना को अंजाम देने में सहयोग किया. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन गमछा, एक तलवार, दो छुरे, एक काली जींस और एक सफेद हाफ टी-शर्ट बरामद किये हैं. बरामद कपड़ों पर खून जैसे धब्बे पाये गये हैं. गिरफ्तार सभी आरोपी दलानचकरी जाहेर टोला के निवासी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola