जन-धन खाताधारी निकाल सकेंगे पांच सौ रुपये : डीसी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : तीन अप्रैल से महिला जन-धन खाते से लाभुक पांच सौ रुपये की निकासी कर सकते हैं. इस संबंध में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने संबंधित बैंकों को आवश्यक निर्देश दिया है. बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर महिलाओं के जन-धन खाते में पांच सौ रुपये भेजा गया है. इसके अनुसार महिला जन-धन खाताधारी जिनका […]

विज्ञापन

गिरिडीह : तीन अप्रैल से महिला जन-धन खाते से लाभुक पांच सौ रुपये की निकासी कर सकते हैं. इस संबंध में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने संबंधित बैंकों को आवश्यक निर्देश दिया है. बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर महिलाओं के जन-धन खाते में पांच सौ रुपये भेजा गया है. इसके अनुसार महिला जन-धन खाताधारी जिनका खाता संख्या के अंतिम अंक 0,1 हैं वे 3 अप्रैल को, 2,3 हैं वे 4 अप्रैल को, 4,5 हैं वे 7 अप्रैल को, 6, 7 हैं वे 8 अप्रैल को एवं 8, 9 हैं वे 9 अप्रैल को अपने खातों से राशि का निकासी कर सकते है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैसे खाताधारक जो उपर्युक्त तिथियों को राशि की निकासी नहीं कर सकेंगे वे 9 अप्रैल के बाद किसी भी दिन बैंक जाकर अपने खाते से राशि की निकासी कर सकते हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि बैंकों में सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं में इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखना जरूरी है. उन्होंने प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बैंक की शाखाओं में आने वाले खाताधारकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और इसे हर हाल में सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं में बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से भी खाताधारकों के बीच राशि का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola