ePaper

Giridih News :मेयर के लिए पांच अभ्यर्थियों ने खरीदा पर्चा

Updated at : 31 Jan 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मेयर के लिए पांच अभ्यर्थियों ने खरीदा पर्चा

Giridih News :नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने का सिलसिला जारी रहा. नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को वार्ड पार्षद पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं गिरिडीह नगर निगम मेयर पद को लेकर एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया.

विज्ञापन

मेयर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी अपने कार्यालय में बैठे रहे. परंतु निश्चित अवधि तक कोई भी अभ्यर्थी नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचे. हालांकि, शनिवार को मेयर पद के लिए पांच नाम नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. पिछले तीन दिनों में मेयर पद के लिए 16 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र की खरीदारी की है. शनिवार को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की है. सोमवार से मेयर पद के लिए नामांकन शुरू होने की संभावना है.

वार्ड पार्षद पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

इधर, गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर एक से अनिल राम, वार्ड नंबर 14 से नीलम झा, वार्ड नंबर 24 से नुरुल होदा, वार्ड नंबर 31 से रीता चौरसिया व वार्ड नंबर 33 से नूरजहां खातून ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. सभी लोग अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचें थे. इधर, मेयर पद को लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद सह झामुमो के पप्पू रजक सहित कई अन्य लोगों ने भी एनआर कटवाया है. श्री रजक ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास करने के उद्देश्य से वह चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर कर रहे हैं. कहा कि पार्टी का जो दिशा निर्देश मिलेगा, उसी के तहत आगे की रणनीति तय की जायेगी.

एनआर कटवाने को लेकर काउंटर पर लगी रही भीड़

वार्ड पार्षद पद के लिए एनआर कटवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में बनाये गये अलग-अलग काउंटरों में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही. बताया गया कि वार्ड नंबर एक से नौ तक के लिए 13, वार्ड नंबर 10 से 18 तक के लिए आठ, वार्ड नंबर 19 से 27 तक के लिए 16 तथा वार्ड नंबर 28 से 36 तक के लिए सात अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा की खरीदारी की. इस दौरान प्रखंड परिसर व मुख्य द्वार के समक्ष सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी.

बड़की सरैया नगर पंचायत : तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी आरती देवी पति गणेश उर्फ संतोष कुशवाहा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जबकि, चार लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 एनआर कट चुके हैं. वहीं वार्ड एक से छह तक के लिए शनिवार को आठ कुल 30 तथा वार्ड सात से 12 के लिए शनिवार को 11 कुल 33 नामांकन प्रपत्रों खरीदे गये हैं. हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन एक प्रत्याशी आरती देवी ने नामांकन किया. उन्होंने दो सेट में नामांकन प्रपत्र भरा. तीन दिनों की प्रक्रिया के बावजूद अब तक किसी भी वार्ड पार्षद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है. निर्वाची सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि रविवार को सरकारी साप्ताहिक छुट्टी के कारण काम नहीं होगा. पुनः सोमवार से नामांकन कार्य व नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जायेगी. उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की है. साफ सुथरे शब्दों में में प्रपत्र भरें. प्रपत्र गलत भरने पर या गलत जानकारी देने पर उनका नामांकन रद्द हो सकता है.

जनता का आशीर्वाद मिला तो सरिया को बनायेंगे मॉडल टाउन : आरती : नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन करने वाली समाजसेवी आरती देवी ने बताया कि जनता का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है. जीतकर अध्यक्ष बनी, तो सरिया को मॉडल टाउन बनाऊंगी. बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की सुविधा उनकी प्राथमिकता रहेगी. नामांकन में उनके साथ पति गणेश उर्फ संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola