Giridih News: विसर्जन में उत्पात मचानेवाले पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: प्रतिनिधि, जमुआ. जमुआ थानांतर्गत बदडीहा गांव के पांच लोगों के खिलाफ गत 25 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्पात करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. बीट सं 1/6 के ग्रामीण चौकीदार कर्ण कुमार वर्मा की शिकायत पर उक्त मामला दर्ज किया गया है. थाना में कांड सं 21/2026 के तहत दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार 25 जनवरी की शाम को जमुआ थाना से मिर्जागंज में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की निगरानी को लेकर ग्रामीण चौकीदार कर्ण कुमार वर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया था. शाम छह बजे बदडीहा से निकला विसर्जन जुलूस रात्रि करीब नौ बजे कोयरी टोला के पास पहुंचा. वहां नशे में धुत कुछ लोगों ने हंगामा कर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की. इसमें शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मूर्ति विसर्जन के बार-बार के अनुरोध के बीच आनंद कुमार राय, पिता स्व बैकुंठ राय एवं आनंद कुमार राय उर्फ चोहन, पिता मुंशी राय गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर उन्हें मारने लगे. गले में लिपटे गमछे को आनंद कुमार राय उर्फ चौहन ने जोर से खींच दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया. हो-हल्ला होने पर सुमन कुमार राय, पिता स्व. रवि राय, मिथिलेश राय, पिता स्व वकील राय, रोहित राय, पिता विनोद राय ने गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ हाथापाई की. धमकी देते हुए उन्होंने वहां से भाग जाने को कहा. वहां ड्यूटी करने से मना किया. नहीं भागने पर मारकर फेंक देने की धमकी दी.

स्थिति को संभालते हुए थाना प्रभारी ने कराया मूर्ति विसर्जन

सूचना के बाद जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने सदल-बल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को सामान्य करते हुए मूर्ति विसर्जन कराया. उन्होंने कहा कि नामजद अभियुक्तों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान उत्पात तथा ग्रामीण चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार किया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जमुआ थाना बीट सं 1/6 के ग्रामीण चौकीदार कर्ण कुमार वर्मा ने जमुआ थानांतर्गत बदडीहा गांव के पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर उत्पात मचाने के आरोप में आवेदन दिया है. इस मामले में जमुआ थाना में कांड संख्या 21/2026 के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola