Giridih News :मिर्जागंज स्टेडियम के सुरक्षा कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय, मायूसी
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :होली को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है. लेकिन, जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज स्टेडियम (खेलो इंडिया सेंटर) में तैनात सुरक्षाकर्मियों के घरों में इस बार मायूसी छायी हुई है. कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स कंपनी के तहत कार्यरत को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है.
विज्ञापन
स्टेडियम की सुरक्षा में पिछले एक साल तैनात सात सुरक्षाकर्मी विनीत कुमार, रविशंकर साव, विक्रम सिंह, रोशन सिन्हा, सूरज साव, नवीन साव और राहुल साव ने बताया कि मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. राशन से लेकर बच्चों की स्कूल फीस और दवाओं तक के लिए उन्हें दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है.
उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
सुरक्षाकर्मियों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर बकाया वेतन के भुगतान की मांग की है. कहा कि यदि त्योहार से पहले भुगतान नहीं हुआ, तो उनके लिए होली मनाना संभव नहीं हो सकेगा. तीन महीने से हाथ खाली होने के कारण त्योहार मनाना मुश्किल है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन