कैजुअल लिस्ट से नाम हटाया तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा कर्मचारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 11:36 PM
कैजुअल लिस्ट से नाम हटाए जाने और वेतन नहीं मिलने के बाद तिसरी के लक्ष्मीपुर में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कैजुएल में कार्यरत कर्मचारी अपने माता-पिता के साथ तिसरी विद्युत कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है.
तिसरी. केजुअल लिस्ट से नाम हटाए जाने और वेतन नहीं मिलने के बाद तिसरी के लक्ष्मीपुर में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर केजुएल में कार्यरत कर्मचारी अपने माता-पिता के साथ तिसरी विद्युत कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है. बता दें कि भंडारी निवासी विपुल कुमार सिंह 10 सितंबर 2023 को कार्य अवधि के दौरान करंट की चपेट में आ गया था. हादसे में घायल कर्मचारी विपुल कुमार सिंह को अपना दाहिना हाथ खोना पड़ा. इसके बाद स्वस्थ होकर करीब 5 महीने तक विपुल ने फिर से विभाग में काम किया. लेकिन उक्त 5 माह का वेतन नहीं मिला. इस बारे में उसने पता किया तो जानकारी मिली कि केजुअल लिस्ट से विपुल कुमार सिंह का नाम हटा दिया गया है. इससे क्षुब्ध विपुल अपने माता रेनू देवी व पिता दिग्विजय सिंह के साथ विभाग के खिलाफ सोमवार से तिसरी विद्युत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये. उनका कहना है कि जब तक विपुल को फिर से ज्वाइन नहीं कराने तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे विपुल से मिलने पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी उक्त स्थल पहुंचे. उन्होंने विपुल न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस मामले में वे विभाग के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे और हर हाल में विपुल को न्याय दिलाया जायेगा. इस मौके पर रिंकू बर्नवाल, मुनीब उद्दीन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










