ईद मिलादुन्नबी पर जमुआ में निकली शांति पदयात्रा, भाईचारे का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

शांति पदयात्रा में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक | Prabhat Khabar Network

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमुआ में शांति पदयात्रा का आयोजन किया गया. इस पदयात्रा का उद्देश्य आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देना था. पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गई.

विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को जमुआ थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए शांति पदयात्रा निकाली गयी. जमुआ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं को अपनाने की अपील

पदयात्रा के दौरान पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास ने लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए सत्य, अहिंसा, दया, करुणा और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने की अपील की. उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का वातावरण मजबूत किया जा सकता है.

उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आग्रह किया. साथ ही त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की.

अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह

पुलिस निरीक्षक ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा. उन्होंने संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. पुलिस प्रशासन ने भी त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए निगरानी जारी रखी.

प्रमुख मार्गों से गुजरी पदयात्रा

शांति पदयात्रा जमुआ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया. यात्रा के दौरान लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.

कार्यक्रम में जीप प्रतिनिधि मनावर हसन उर्फ बंटी, मघाकला मुखिया अबुजर नोमानी, कांग्रेस नेता अहमद राजा नूरी, भाकपा माले नेता असगर अली, पप्पू खान, महशर इमाम समेत पुलिस पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola