डुमरी उप-चुनाव से पहले विस्फोटकों का जखीरा बरामद, नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम

Published by :Sameer Oraon
Published at :31 Aug 2023 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरी उप-चुनाव से पहले विस्फोटकों का जखीरा बरामद, नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम

पुलिस ने भारी मात्रा में हाई एक्सप्लोसिव, कई कार्टून कोडेक्स वायर, जिलेटिन, डेटोनेर के साथ कई विस्फोटक सामग्रियों को जब्त किया है. फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : डुमरी में होने वाले उपचुनाव को लेकर गिरिडीह पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. दो दिन पूर्व ही इसे लेकर मधुबन के गेस्ट हाउस में सीआरपीएफ के आईजी, जैप के आईजी, डीआईजी समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण महौल में चुनाव संपन्न कराने ओर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था. इसी कड़ी में आज सुबह पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया.

जमीन के नीचे छिपाकर नक्सलियों ने रखे थे विस्फोटक

इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकामयाब कर दिया. पुलिस ने हरलाडीह के इलाके में छापामारी कर विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. नक्सलियों के द्वारा विस्फोटकों को जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया था. पुलिस ने भारी मात्रा में हाई एक्सप्लोसिव, कई कार्टून कोडेक्स वायर, जिलेटिन, डेटोनेर के साथ कई विस्फोटक सामग्रियां जब्त कीं हैं. फिलहाल इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को इलाके में तैनात कर दिया गया है.

Also Read: डुमरी उपचुनाव : केंद्र व राज्य सरकार पर भड़के असददुद्दीन ओवैसी, कहा- मुस्लिम समुदाय के साथ हो रहा अत्याचार
वाहन जांच के दौरान 01 लाख 40 हजार रुपए जब्त

वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में चंद्रपुरा प्रखंड के जरूवा मोड़ चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम (एस एस टीम) ने एक व्यक्ति के वाहन से 01 लाख 40 हजार रुपए बरामद किया. वाहन चालक निखिल कुमार से जब उस राशि से संबंधित दस्तावेज मांगा गया तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. जिसके बाद बरामद राशि को जब्त कर लिया गया.

दो दिन पूर्व ही पुलिस पदाधिकारियों की हुई थी बैठक

बता दें कि दो दिन पूर्व ही डुमरी उपचुनाव को लेकर मधुबन के गेस्ट हाउस में सीआरपीएफ के आईजी, जैप के आईजी, डीआईजी समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. जिसमें शांतिपूर्ण महौल में चुनाव संपन्न कराने और नक्सलियों के खिलाफ भी सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था.

Also Read: डुमरी उपचुनाव: पांच सितंबर की सुबह सात बजे से वोटिंग, वेबकास्टिंग से निगरानी, गिरिडीह एवं बोकारो में ड्राई डे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola