पारिवारिक विवाद में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Apr 2020 12:00 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : पारिवारिक विवाद के कारण एक मजदूर ने अपने घर में ही पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी की है. सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष […]

विज्ञापन

गिरिडीह : पारिवारिक विवाद के कारण एक मजदूर ने अपने घर में ही पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी की है. सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष हेम्ब्रम के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर से ही संतोष के घर का मुख्य दरवाजा बंद था. कुछ लोगों ने जब संतोष के घर के अंदर झांका तो वह पंखे से लटका मिला. मामले की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ कर घर में गयी. मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि बुधवार की देर शाम को संतोष का अपनी पत्नी अनीता के साथ विवाद हुआ था. बताया कि संतोष कोयला ढोने का काम करता था और प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही संतोष ने आत्महत्या की है. फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola