सड़क हादसे में धनबाद का मजदूर जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धरधरो (पोबी) के पास एक बोलेरो की चपेट में आने से शुक्रवार को धनबाद निवासी सलाउद्दीन अंसारी (पिता मो आलम अंसारी) घायल हो गये.
विज्ञापन
जमुआ.
जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धरधरो (पोबी) के पास एक बोलेरो की चपेट में आने से शुक्रवार को धनबाद निवासी सलाउद्दीन अंसारी (पिता मो आलम अंसारी) घायल हो गये. घटना में उसका पैर टूट गया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल सलाउद्दीन ने बताया कि वह धरघरो गांव के मो. तजमुल अंसारी के मकान में रहकर मजदूरी का काम कर जीवनयापन करता है. शुक्रवार की सुबह वह पड़ोस की एक दुकान से बिस्कुट लेकर अपने डेरा जा रहे थे. इस दौरान जमुआ चौक की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया. इधर, घटना की सूचना पर हीरोडीह एवं जमुआ पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन