रंगदारी को ले बस स्टैंड रोड में युवक पर जानलेवा हमला, कार का शीशा तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

नगर थानांतर्गत बस स्टैंड रोड में शनिवार को दिन-दहाड़े कार सवार एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. साथ ही हमलावर युवकों ने रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी.

विज्ञापन

गिरिडीह. नगर थानांतर्गत बस स्टैंड रोड में शनिवार को दिन-दहाड़े कार सवार एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. साथ ही हमलावर युवकों ने रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी. यही नहीं, विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर कार का शीशा भी तोड़ दिया गया. भुक्तभोगी नगर थाना क्षेत्र के टुंडी रोड तिरंगा चौक निवासी रिशव स्वर्णकार पिता-रंजीत स्वर्णकार ने मुस्लिम बाजार के दस लोगों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत की है.

भुक्तभोगी के साथ दोस्त भी था कार में : इस बाबत भुक्तभोगी नगर थाना क्षेत्र के टुंडी रोड तिरंगा चौक निवासी रिशव स्वर्णकार पिता-रंजीत स्वर्णकार ने कहा कहा कि वह शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपनी कार (जेएच 10 सीबी – 7252) से कचहरी रोड से अपने घर तिरंगा चौक की ओर जा रहा था. कार में उसके साथ उसका दोस्त राजन प्रसाद भी मौजूद था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार से खींचकर पुलिया के पास ले जाकर मारपीट की : बस स्टैंड रोड के पुलिया के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे मुस्लिम बाजार निवासी मो फरहान पिता-रौबट व बुलाकी रोड निवासी मो हसनैन समेत आठ-दस अज्ञात युवकों ने अचानक प्रार्थी की कार पर रॉड से वार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. कहा कि गाड़ी से निकल कर गाली-गलौज करने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि इस रोड से गुजरना है तो पैसा देना पड़ेगा. इसके बाद सभी आरोपी खींच कर उसे पुलिया की ओर ले जाकर मारपीट करने लगे. उसके साथी ने हो-हल्ला किया, तो सभी युवक मौके से भाग गये. कहा कि इस दौरान फरहान और हसनैन ने उसके गले से सोने की एक चेन छीन ली. चेन की कीमत करीब 60 हजार रु बतायी. इधर, आवेदन के आधार पर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola