पचंबा के तिलैयाटांड़ में कुआं से मिला शव

Updated:
विज्ञापन

पचंबा के तिलैयाटांड़ में कुआं से मिला शव

विज्ञापन

गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ के जंगल मंगलवार की सुबह कुआं से एक व्यक्ति का शव मिला है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. जंगल में स्थित कुआं से शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. मौके पर पहुंची पचंबा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया गया कि मंगलवार की सुबह तिलैयाटांड़ के ग्रामीण मंगलवार की सुबह जंगल की ओर गये तो जंगल में स्थित एक कुआं से काफी दुर्गंध आने पर लोगों ने कुआं में झांका तो एक शव तैरता हुआ देखा. इस बाबत पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि शव देखने से तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola