जंगल में पलाश के पेड में फंदे से झूलता मिला शव, शिनाख्त नहीं

थाना क्षेत्र के मेदनीसारे पंचायत अंतर्गत भेड़ा टांड गांव स्थित जंगल में एक पलाश के पेड़ से गांडेय पुलिस ने फांसी के फंदे पर झुलता हुआ एक शव बरामद किया है.
गांडेय. थाना क्षेत्र के मेदनीसारे पंचायत अंतर्गत भेड़ा टांड गांव स्थित जंगल में एक पलाश के पेड़ से गांडेय पुलिस ने फांसी के फंदे पर झुलता हुआ एक शव बरामद किया है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्रामीणों को जंगल से दुर्गंध आने पर लोग उधर गये तो शव को देखा. ग्रामीणों ने फांसी के फंदे पर झूलते शव की जानकारी मेदनीसारे पंचायत के मुखिया को दी. इसके बाद मुखिया दशरथ किस्कू ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह दल-बल के साथ भेड़ा टांड स्थित जंगल पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




