ePaper

Giridih News :अलविदा जुमे को मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Updated at : 28 Mar 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :अलविदा जुमे को मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Giridih News :रमजानुल मुबारक महीने के अंतिम (अलविदा) जुमे को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. माहे रमजान के अंतिम जुमे को सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में उल्लास का माहौल रहा. अकीदतमंद दोपहर को मस्जिद पहुंचे और अजान के बाद अकीदत व एहतराम के साथ अलविदा के जुमे की नमाज अदा की.

विज्ञापन

रमजानुल मुबारक महीने के अंतिम (अलविदा) जुमे को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. माहे रमजान के अंतिम जुमे को सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में उल्लास का माहौल रहा. अकीदतमंद दोपहर को मस्जिद पहुंचे और अजान के बाद अकीदत व एहतराम के साथ अलविदा के जुमे की नमाज अदा की. वहीं, इमाम ने माहे रमजान के अलविदा जुमे की फजीलत बयां की. शहर के लाइन मस्जिद, भंडारीडीह, बरवाडीह, मुस्लिम बाजार, स्टेशन रोड, तेलोडीह, पचंबा, बोड़ो, मोहनपुर समेत विभिन्न इलाकों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. अकीदतमंदों ने अलविदा जुमे की नमाज के बाद देश व समाज में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी. लाइन मस्जिद में अत्यधिक भीड़ को ले मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा की गयी.

गांडेय.

गांडेय, महेशमुंडा, फुलजोरी, अहारडीह मंझिलाडीह, पांडेयडीह, कोयरीडीह, ताराटांड़ समेत कई इलाके में अकीदत के साथ माहे रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी. इधर, अलविदा जुमे को जगह जगह दावत ए इफ्तार का भी आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola