देवरी, तेलोडीह और घोंसे से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

कांवरियों का जत्था

देवरी प्रखंड के कांवरिया सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

देवरी प्रखंड के देवरी, तेलोडीह एवं घोंसे गांव से कांवरियों का जत्था रविवार को कांवर यात्रा के लिए रवाना हुआ. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. कांवरिया टोली में शामिल श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अजगैबीनाथ धाम में गंगा नदी से पवित्र जल भरने के बाद कांवरिये ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए पैदल देवघर के लिए रवाना होंगे. देवघर पहुंचकर श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ धाम में गंगा जल अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे और बाबा वैद्यनाथ से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

कांवरिया टोली में विजय चौधरी, विजय शर्मा, संतोष चौधरी उर्फ सिंटू, संदीप कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह, सदानंद यादव, गाया देवी, महेंद्र शर्मा, नंदलाल यादव, चंदन यादव, दिनेश यादव, ज्योति कुमारी, पन्दना देवी, मीणा देवी, रूबी कुमारी, संगीता देवी, आदित्य कुमार, प्रदीप ठाकुर, अशोक हाजरा और पप्पू शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola