सैकड़ों कांवरियों का जत्था पैदल यात्रा करते हुए झारखंड धाम रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे
क़वारिया की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बगोदर से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बोल बम के नारों के साथ पैदल झारखंड धाम के लिए रवाना हुआ। तीन दशक से चली आ रही इस परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बगोदर से सैकड़ों कांवरियों का जत्था पूरे गाजे-बाजे के साथ पैदल झारखंड धाम के लिए रवाना हुआ. यात्रा को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला. रवाना होने से पहले बगोदर के हरिहर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की.
आपके शहर में
इसके बाद बगोदर की जमुनिया नदी के किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कांवरियों ने पवित्र जल भरा और उसे लेकर पैदल झारखंड धाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान पूरा इलाका ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा.
इस कांवर यात्रा में महिला, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हुए. श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ पैदल झारखंड धाम के लिए रवाना हुए. कांवरियों का जत्था सोमवार को बाबा झारखंड धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए