अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

चतरो स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में हमेशा की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. सोमवार, 24 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों का रुख करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे देखते हुए क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलार्पण की व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंदिरों की विशेष साज-सज्जा भी की जा रही है.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

प्रखंड के देवपहाड़ी शिव मठ, चतरो (घासीडीह) स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, गुनियाथर के जिरानाथ महादेव मंदिर, बेलकुशी स्थित महादेव मंदिर, भोजपुरो के मुरलीपहाड़ी मंदिर, कुंडेलवा स्थित महादेव मंदिर, विराजपुर के महादेव पहाड़ी मंदिर और तिलयडीह के सत्येश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है.

Sawan Shiv Photo Tips: Take Attractive Pictures — Sawan tips, Temple photography, Photography tips, Social media photos
Sawan Shiv Photo Tips: Take Attractive Pictures — Sawan tips, Temple photography, Photography tips, Social media photos

भीड़ प्रबंधनन के लिए स्वयंसेवकों को मिली जिम्मेदारी

रविवार सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की. इसके बाद मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. अंतिम सोमवारी होने के कारण मंदिर समितियों को श्रद्धालुओं की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ आने की उम्मीद है. जलार्पण के दौरान श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने तथा पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए स्वयंसेवकों को भी जिम्मेदारी दी गयी है.

लकड़गढ़ा महादेव मंदिर चला सफाई अभियान

चतरो स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में चलाये गये सफाई अभियान में कैलाश राय, कृष्णदेव साव उर्फ बबलू, बच्चुनारायण राय, किशुन सिंह, कपिलदेव बरनवाल, मनोज बरनवाल, अजय साव, राधे बरनवाल, वरुण साव और नरेश बरनवाल समेत अन्य शिवभक्तों ने भाग लिया. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola