Giridih News :सीओ ने जब्त किये अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर के सीओ प्रवीण कुमार ने ने शनिवार को बगोदर -सरिया रोड से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया. सरिया के बराकर नदी घाट से दोनों ट्रैक्टर बालू लेकर आ रहे थे.

विज्ञापन

सीओ को लगातार सूचना मिल रही थी कि बगोदर-सरिया रोड होते हुए ट्रैक्टर की ढुलाई हो रही है. इसके बाद उन्होंने शनिवार को बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर बगोदर पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि बगोदर-सरिया रोड होते हुए हर दिन सौ से अधिक बालू लदे ट्रैक्टर की ढुलाई हो रही है. शाम होते ही शुरू हो जाता है अवैध कारोबार यह कारोबार शाम ढलने के बाद से सुबह सात बजे तक बगोदर-सरिया रोड में खुलकर चल रहा है. यहां तक कि दिन में भी बालू की तस्करी होती है. यहां तक कि सरकारी काम की आड़ में भारी मात्रा में बगोदर प्रखंड क्षेत्र में बालू का भंडारण भी बालू माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है. तीन से साढ़े तीन हजार प्रति ट्रैक्टर बिक्री की जा रही है. हालांकि, अभी तक बगोदर के सीओ ने डंपिग स्थल पर छापेमारी नहीं की है. इससे माफिया तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है. सीओ ने बताया कि डंपिंग स्थल का पता चलते ही छापेमारी की जायेगी. साथ ही यह अभियान जारी रहेगा. अभियान में बगोदर थाना के जवान भी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola