ePaper

Giridih News :सीसीएल को देना होगा विस्थापितों का हक : सुदिव्य

Updated at : 01 Feb 2026 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सीसीएल को देना होगा विस्थापितों का हक : सुदिव्य

Giridih News :पपरवाटांड़ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आभार सभा हुई. इसमें राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे. उन्होंने विस्थापितों की मांग का समर्थन किया.

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह ओपेनकास्ट परियोजना में जिन विस्थापितों की जमीन गयी है, उनका हक सीसीएल प्रबंधन को देना होगा. गिरिडीह कोलियरी के बंद कबरीबाद माइंस व ओपेनकास्ट परियोजना को चालू कराने में झामुमो-झाकोमयू की अहम भूमिका रही है. पिछले तीन दशक में गिरिडीह कोलियरी के उतार चढ़ाव को हमलोगों ने नजदीक से देखा है. हम कोलियरी के स्टेक होल्डर और एक साझेदार के हैसियत से रहे और हमलोगों ने हमेशा यह प्रयास किया कि कोलियरी चले, भारत सरकार का यह उपक्रम चले और जब यह उपक्रम चलेगा तो गरीब के घर का चूल्हा भी जलेगा और उसके पेट की आग शांत होगी. उक्त बातें उन्होंने रविवार को पपरवाटांड़ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आभार सभा को संबोधित करते हुए कही. कहा कि कई लोगों ने यह कोशिश की कि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन को कमजोर किया जाये. प्रबंधन ने भी यूनियन की उपेक्षा करने की कोशिश की. कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रबंधन सहित उन तमाम ताकतों को यह संदेश देना चाहता हूं कि झारखंड की धरती पर स्थित गिरिडीह कोलियरी के करहरबारी, ओपेनकास्ट व बनियाडीह में झारखंडियों का हक चलेगा, किसी और के हक चलने की कोई गुंजाईश नहीं है. उन्होंने कहा कि परिस्थितियां जितनी भी विषम क्यों ना हो, जब झामुमो व झाकोमयू उतरेगा तो तमाम विरोधी ताकतों को परास्त करेगा. कहा कि 64 विस्थापितों का मामला सिर्फ फाइलों में घूमती रही. उनलोगों को न्याय नहीं मिल पाया है. अब विस्थापितों के हक-अधिकार के लिए मजबूती से आंदोलन करने की जरूरत है. विस्थापित परिवार के नियोजन व मुआवजा की मांग को निर्णायक अंजाम तक पहुंचायेंगें. गिरिडीह कोलियरी का जब तक अस्तित्व रहेगा, उनकी मांगे प्रबंधन को माननी होगी. झामुमो व झाकोमयू विस्थापित परिवार के साथ खड़ा है. उसे निर्णायक अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे. कहा कि जब आपकी जरूरत होती है तो हम आपके साथ खड़ा रहते हैं. लेकिन चुनाव के वक्त आपलोग बंट जाते हैं. इन बातों से सचेत रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन भी आपके बीच विभेद पैदा करेगा, इससे सावधान रहने की जरूरत है.

मजदूर हित में संघर्षरत है झाकोमयू : संजय सिंह

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झाकोमयू कोलियरी के मजदूरों के हित में लगातार संघर्षरत है. उनकी जायज मांगों को उचित मंच पर उठाने का काम यूनियन के द्वारा किया जाता है. कहा कि विस्थापितों के मामले में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी. कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है. उन्होंने 12 फरवरी को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया.

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में झाकोमयू के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, दिलीप मंडल, अर्जुन रवानी, मनोज दास, जगत पासवान, जयनारायण दास, सीताराम हांसदा, कैला गोप, अनवर हुसैन, जानकी पंडित, गोपाल विश्वकर्मा, टून्ना सिंह, प्रधान मुर्मू, पवन साव, गोविंद दास, गोविंद साव, दिलीप रजक सहित कई लोग थे. कार्यक्रम में राम मोहन पांडेय ने झामुमो और दिलीप कुमार ने झाकोमयू की सदस्यता ग्रहण की. दोनों को मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्वागत किया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola