ePaper

बंगाल के कुल्टी चेकपोस्ट से चोरी हुई कार गिरिडीह से बरामद

Updated at : 12 Jun 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के कुल्टी चेकपोस्ट से चोरी हुई कार गिरिडीह से बरामद

पश्चिम बंगाल के कुल्टी चेकपोस्ट से चोरी हुई चार पहिया वाहन को बंगाल पुलिस ने गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह रोड से बरामद किया है. चार पहिया वाहन 24 परगना बंगाल निवासी निर्मल घोष की है. इस मामले को लेकर भुक्तभोगी ने बंगाल के कुल्टी थाना में अपने कार की चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

गिरिडीह.

पश्चिम बंगाल के कुल्टी चेकपोस्ट से चोरी हुई चार पहिया वाहन को बंगाल पुलिस ने गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह रोड से बरामद किया है. चार पहिया वाहन 24 परगना बंगाल निवासी निर्मल घोष की है. इस मामले को लेकर भुक्तभोगी ने बंगाल के कुल्टी थाना में अपने कार की चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद कुल्टी थाना पुलिस बुधवार की रात को लोकेशन के आधार पर गिरिडीह शहर के बक्शीडीह रोड पहुंची और चोरी की हुई चार पहिया वाहन को बरामद किया. घटना के बाबत बताया गया कि 11 जून की रात करीब दो बजे निर्मल घोष अपने चार पहिया वाहन संख्या डब्ल्यूबी 97-6198 को कुल्टी चेक पोस्ट के पास खड़ा किया था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी कार को रात में ही चोरी कर ली. उन्जहोंने मामले की जानकारी कुल्टी थाना पुलिस को दी. कुल्टी पुलिस की टीम जांच करते हुए लोकेशन के आधार पर बुधवार की रात को गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह रोड पहुंची और एक लॉज के समीप यह कार खड़ी पायी. बंगाल पुलिस गिरिडीह नगर थाना को बिना सूचित किए हुए ही यहां कार लेने के लिए पहुंची थी. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस पहुंची और बंगाल पुलिस घटना की जानकारी ली. इसके बाद नगर थाना पुलिस ने बंगाल पुलिस को सहयोग करते हुए उक्त कार को सौंप दिया. हालांकि, कार बक्शीडीह में किसने खड़ी की यह पता फिलहाल नहीं चला है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola