Giridih News :दुर्घटना में बाइक सावर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :दुर्घटना में बाइक सावर युवक की मौत

Giridih News :पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर मधुबन मोड़ के आसपास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुंदा निवासी रमेश सोरेन के रूप में हुई.

विज्ञापन

सूचना पर पीरटांड़ पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुटी गयी. पुलिस के शव को जब्त कर मृतक बाइक चालक को गिरिडीह भेज दिया गया है. बताया जाता है कि चार पहिया वाहन व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गया. बताया जाता है कि युवक अपने ससुराल पीरटांड़ के दुधपनिया से वापस लौट रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हुई. पुलिस ने उसे गिरिडीह भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पायी है. पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola