Giridih News:बीडीओ-सीओ ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

Updated:
विज्ञापन

Giridih News:गावां व गांडेय प्रखंड के बीडीओ व सीओ ने मतदान केंद्रों की निरीक्षण किया. अधिकारियों ने केंद्रों उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया और निर्देश दिये.

विज्ञापन

गावां. गावां प्रखंड स्थित मतदान केंदों का बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन ने शनिवार को जायजा लिया. अधिकारियों ने पसनौर, मंझने, बिरने, अमतरो व गावां स्थित बूथ संख्या एक से 25 का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. केंद्रों में शौचालय, बिजली, पानी, रैंप समेत अन्य सुविधा दुरुस्त करने की बात कही, ताकि मतदान कर्मियों व मतदाताओं की परेशानी नहीं हो. मौके पर अनिल कुमार, मुकेश कुमार, गुड्डू कुमार, सुवीर कुमार, कपिल वर्णवाल आदि थे.

बीडीओ व सीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विधानसभा को देखते हुए प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गयी है. शनिवार को बीडीओ निसात अंजुम व सीओ मो. हुसैन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारी टीम के साथ मवि बुधुडीह, सूजना, बलकुडीह, जोरासिमर समेत अन्य मतदान केंद्र में पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, पहुंच पथ समेत अन्य व्यवस्था का जायजा लिया. बीडीओ ने संबंधित पंचायत के मुुखिया, बीएलओ व विद्यालय सचिव को बूथ में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया नवीन कुमार वर्मा, अभिषेक सिन्हा, समाजसेवी प्रमोद राम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola