बराकर नदी का बढ़ा जलस्तर, तेज बहाव से सहमे ग्रामीण; पुल पर जुटी भीड़

Updated:
विज्ञापन

उफान मारता बराकर नदी का पानी | Prabhat Khabar Network

तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद बरोकर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदी का उफान देखकर ग्रामीण और राहगीर पुल पर जमा हो रहे हैं. बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद बराकर नदी उफान पर आ गयी है. नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. इस बरसात में पहली बार बराकर नदी में इतनी अधिक मात्रा में पानी आया है. तेज बहाव और बढ़े जलस्तर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ राहगीरों की भीड़ भी नदी के पास जुट रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुल पर खड़े होकर देख रहे उफनती नदी

नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग पुल पर खड़े होकर उफनती बराकर नदी का नजारा देख रहे हैं. कई लोग उत्साह में सेल्फी लेते भी नजर आये. नदी में पानी तेज गति से बह रहा है, जिससे लोगों में कौतूहल बना हुआ है.

नदी-नालों में भी बढ़ा पानी

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कई छोटे-बड़े नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है. इससे आसपास के इलाकों में जलजमाव और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका बढ़ गयी है.

बारिश जारी रही तो और बढ़ सकता है जलस्तर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो बराकर नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है. नदी में तेज बहाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola