कुलदीप सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी को ले आंदोलन करेगी बगोदर बचाओ संघर्ष समिति

Updated:
विज्ञापन

जमुआरी गांव के मजदूर कुलदीप सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी को ले बगोदर बचाओ संघर्ष समिति आंदोलन करेगी.

विज्ञापन

बगोदर. जमुआरी गांव के मजदूर कुलदीप सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी को ले बगोदर बचाओ संघर्ष समिति आंदोलन करेगी. समिति के संरक्षक विश्वनाथ साव ने कहा कि छह अप्रैल को बगोदर से मजदूरी कर रात में मंझलाडीह अडवारा के रास्ते जमुआरी अपने घर लौट रहे कुलदीप की हत्या अपराधियों ने बाइक लूटने के दौरान कर दी थी. कहा कि बगोदर में पिछले तीन साल में कई हत्याएं हुईं, पर अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने गठबंधन के नेताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बगोदर में गोलीकांड, लूट, चोरी, छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं. पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में असफल साबित हो रहा है. बगोदर बचाओ संघर्ष समिति जिला प्रशासन से मांग करती है कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये और मजदूर के परिवार को सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाये. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समिति जल्द ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने को लेकर सड़क पर उतर आंदोलन करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola