प्रतिबंधित मांस खरीद-बिक्री में छह नामजद व 36 अन्य पर एफआइआर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : लॉकडाउन का उलंघन कर प्रतिबंधित मांस खरीद-बिक्री करने के आरोप में नगर थाना में छह नामजद व 36 बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. यह प्राथमिकी अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा के आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में मिठू कुरैशी, विक्की कुरैशी, राजू कुरैशी, राजा कुरैशी, […]
विज्ञापन
गिरिडीह : लॉकडाउन का उलंघन कर प्रतिबंधित मांस खरीद-बिक्री करने के आरोप में नगर थाना में छह नामजद व 36 बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. यह प्राथमिकी अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा के आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में मिठू कुरैशी, विक्की कुरैशी, राजू कुरैशी, राजा कुरैशी, भोंदा कुरैशी, बाबू कुरैशी के अलावा 36 बाइक के मालिकों के खिलाफ आरोप लगाये गये हैं. इस बाबत नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि गुरुवार को कुरैशी मोहल्ला में छापेमारी की गयी थी. इसके बाद झारखंड गौ वंशीय पशु हत्या निवारक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन