प्रचार वाहन चालक के साथ मारपीट मामले में केस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 4:27 AM
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के मरकोडीह निवासी टेंपो चालक विश्वेश्वर पासवान के साथ हुई मारपीट मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. टेंपो चालक ने पडरमनिया निवासी ढाबा मंडल व अशोक ठाकुर के खिलाफ मारपीट करने तथा प्रचार-प्रसार नहीं करने का आरोप लगाया है. बताया कि बिरनी बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता के […]
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के मरकोडीह निवासी टेंपो चालक विश्वेश्वर पासवान के साथ हुई मारपीट मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. टेंपो चालक ने पडरमनिया निवासी ढाबा मंडल व अशोक ठाकुर के खिलाफ मारपीट करने तथा प्रचार-प्रसार नहीं करने का आरोप लगाया है. बताया कि बिरनी बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता के निर्देश पर कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन का पालन करने के लिए वे क्षेत्र में टेंपो से प्रचार-प्रसार कर रहे थे. इस दौरान संबंधित लोगों ने उसके साथ मारपीट की. इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










