सेविका चयन में मनमानी का आरोप, डीसी को आवेदन

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह सदर प्रखंड के लेदा में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में मनमानी का मामला सामने आया है. मामले को ले लेदा के ओम प्रकाश दास ने डीसी को आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

गिरिडीह सदर प्रखंड के लेदा में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में मनमानी का मामला सामने आया है. मामले को ले लेदा के ओम प्रकाश दास ने डीसी को आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि बीते 7 जुलाई को आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया जा रहा था. इस क्रम में सीडीपीओ व मध्य विद्यालय लेदा के प्रधानाध्यापक के द्वारा अभ्याथियों के प्रमाण पत्र जांच की जा रही थी. कहा है कि आंगनबाड़ी सेविका चयन नियमावली 30 सितंबर 2022 के आधार पर सुजाता कुमारी को 18 अंक, मधु कुमारी को 22 व रूपा कुमारी को 17 अंक प्राप्त है. बावजूद अन्य अभ्यर्थी पारो देवी को 18 अंक प्राप्त होने पर सेविका के पद पर चयनित किया गया. जबकि सुजाता कुमारी को प्राप्त अंक 18 है और मधु कुमारी का प्राप्त अंक 22 है. पूछने पर बताया गया कि पारो देवी के पास एमए का प्रमाण पत्र है इसलिये उसे 23 अंक देते हुए चयनित किया गया. जबकि समिति के बैठक के समय पारो देवी के पास एमए का प्रमाण पत्र नहीं था और न ही पदाधिकारी द्वारा दिखाया गया. कहा है कि चयन प्रक्रिया मनमानी ढंग से किये जाने को ले ग्रामीण भी अचंभित हैं. उन्होंने मामले को ले चयन रद्द करने व जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola