GIRIDIH NEWS : दुष्कर्म का वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के मामले में फरार आरोपी रांची से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

GIRIDIH NEWS : दुष्कर्म कर वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के मामले में फरार आरोपी वकील अंसारी को बिरनी पुलिस टीम ने रांची से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

GIRIDIH NEWS : दुष्कर्म कर वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी वकील अंसारी को बिरनी थाना प्रभारी के निर्देश पर केस के आइओ एसआइ लालचंद महतो व देवानंद कुमार ने रांची से गिरफ्तार कर मंगलवार को बिरनी थाना लाया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था. बिरनी पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी. काफी मशक्कत के बाद आरोपी को 14 माह के बाद एक गिरफ्तार किया गया. इस मामले में एक अन्य आरोपी मंसूर अंसारी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है. शेष एक अभियुक्त इसराइल अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि वकील अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा. बता दें कि बिरनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने कपिलो निवासी मंसूर अंसारी, वकील अंसारी व इसराइल अंसारी पर 15 अगस्त 2023 को बिरनी थाना कांड सं-172/23, धारा-376/379/506/34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola