सड़क पर आवारा घूम रहे जानवरों से लगातार हो रही दुर्घटनाएं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो दिनों में दो लोग हुए घायल
विज्ञापन
बगोदर.
बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा-खंभरा रोड में हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना देर शाम की है. घटना के बाबत बताया जाता है कि बगोदर के घाघरा-खंभरा रोड में सरिया के कुसमाडीह नावाडीह के युवक मुकेश मंडल बगोदर से अपनी बाइक से खंभरा की ओर जा रहा था. तभी सड़क पर आवारा पशु के दौड़ जाने से युवक की बाइक असंतुलित हो गयी और बाइक जानवर से जा टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे युवक घायल हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य मनोज पांडेय बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति का जानकारी ली. बता दें कि आये जीटी रोड सिक्स लाइन, नेहरू स्मारक की पुरानी जीटी रोड, हरिहरधाम रोड, सरिया रोड, अटका रोड जैसे स्थानों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जो रोड पर, या फिर डिवाइडर पर बैठे होते हैं और अचानक सड़क पर दौड़ जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना होते आ रही है. बीते दिन हरिहरधाम रोड के एक मैरेज हॉल के समीप एक पत्रकार अपनी बाइक से बगोदर से आ रहे थे. तभी बाइक से जानवर के टकरा जाने से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और सड़क पर गिरकर घायल हो गये. इसे लेकर स्थानीय प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर पहल की जाने की जरूरत है. वैसे मवेशी मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, जो अपने पशुओं को सड़क पर दिन- रात घूमने के लिए छोड़ देते हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन