मधुबन में अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :03 Aug 2024 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

वर्तमान परिदृश्य, शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों पर होगा मंथन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पीरटांड़,
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ के मधुबन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय(तीन व चार अगस्त) बैठक शनिवार से शुरू होगी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में अभाविप राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, एस. बालकृष्ण, गोविंद नायक समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा अभाविप के आयाम, कार्य, गतिविधि, कार्य विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख तथा संयोजक के साथ-साथ मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. बैठक की शुरुआत शनिवार को पूर्वाह्न 9:30 बजे होगी.बैठक में लिये जायेंगे कई निर्णय :
विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी. बैठक में विद्यार्थी परिषद की पिछली गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं का निर्धारण होगा. विद्यार्थी परिषद की इस केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय होंगे. शिक्षा, समाज, वर्तमान परिदृश्य आदि विभिन्न विषयों सहित संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद आगामी दिशा-योजना निर्धारित होगी तथा अभाविप के पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के वृत्त तथा अनुभव पर चर्चा होगी. इस बैठक में विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में हो रहे परिवर्तन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, अभाविप की संगठनात्मक गतिविधियों पर संवाद के साथ शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों, देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 2024 में आयोजित होने के लिए प्रस्तावित छात्रसंघ चुनावों समेत परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के उपाय आदि अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी विचार विमर्श कर संगठनात्मक दिशा तय होगी.विद्यार्थियों के समक्ष चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी हैं :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि देश के युवाओं तथा विद्यार्थियों के समक्ष अनेक चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेपरलीक तथा कोचिंग संस्थानों में कुप्रबंधन से जुड़े विषयों ने लाखों विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित किया है, जिसका यथाशीघ्र स्थायी समाधान की आवश्यकता है. विद्यार्थी परिषद अपने विभिन्न प्रयासों द्वारा शिक्षा तथा समाज क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रयासरत है. बैठक का समापन रविवार की शाम को होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




