Giridih News :बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के रानीडीह के पास बिजली पोल से टकराकर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में नवडीहा ओपी क्षेत्र के टटकारी गांव का युवक 20 वर्षीय रहीम अंसारी घायल हो गया.

विज्ञापन

युवक मनकडीहा गांव की दो छात्राओं को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से रानीडीह स्थित प्लस टू राम नाम उच्च विद्यालय रामपुर आया था. परीक्षा के बाद छात्राओं को लेकर बाइक से वापस मनकडीहा लौट रहा था. इसी क्रम में रानीडीह के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बाइक चला रहा रहीम अंसारी घायल हो गया. उसका एक पैर भी टूट गया. घायल युवक का उपचार निजी स्तर पर करवाया जा रहा है.

मारपीट में महिला घायल

देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजगुंदा के मिस्त्री टोला में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी. घायल चंदा देवी (60 वर्ष) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद महिला को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola