किसानों की बढ़ी सुविधा, मेंढ़ो चपरखो मोड़ पर 9 सितंबर से शुरू होगा साप्ताहिक हाट
मेंढ़ों चपरखो मोड़ पर लगेगा साप्ताहिक हाट
जमुआ के मेंढ़ो चपरखो मोड़ पर नौ सितंबर को साप्ताहिक हाट का उद्घाटन होगा. इससे स्थानीय किसानों को उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और आय बढ़ेगी.
मेंढ़ो चपरखो पंचायत के किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है. अब उन्हें अपनी सब्जियां और दूसरी कृषि उपज बेचने के लिए अब दूर-दराज के हाट-बाजार का रुख नहीं करना होगा. पंचायत क्षेत्र के मेंढ़ो चपरखो मोड़ पर साप्ताहिक हाट लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है. इसका औपचारिक उद्घाटन नौ सितंबर को किया जायेगा.
आपके शहर में
मामले को लेकर मुखिया ने की बैठक
इस बाबत मेंढ़ो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में मुखिया मनोज कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सिरसिया, दमगी, बड़कीटांड़, मदनपुरा, चिलगा, मेंढ़ों चपरखो, बुधुवाटांड़, गुरगुरो, मेंढ़ों, पन्नियां, चपरियामो, मंगलो, गोबिंदपुरा और झरियाटांड़ समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए.
पास में बाजार नहीं होने से होती है परेशानी
बैठक के दौरान किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे सालभर विभिन्न फसलों और हरी सब्जियों की खेती करते हैं. नजदीक में बाजार नहीं होने से उन्हें उपज बेचने के लिए दूसरी पंचायतों में लगने वाले हाट तक जाना पड़ता है. इससे परिवहन खर्च और समय दोनों अधिक लगता है. कई बार उचित कीमत भी नहीं मिल पाती.
खेत से बाजार तक आसान होगी किसानों की पहुंच
नया साप्ताहिक हाट शुरू होने से किसानों को अपनी उपज गांव के नजदीक ही बेचने का अवसर मिलेगा. इससे परिवहन पर खर्च कम करना होगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर कीमत मिलने की भी उम्मीद है.
ग्रामीण कारोबार को भी मिलेगा बढ़ावा
चपरखो मोड़ पर साप्ताहिक हाट लगना शुरू हो जाये तो स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और अन्य कारोबारियों लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर खरीद-बिक्री बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. मौके पर रनबहादुर पासवान, वीरेंद्र सिंह, प्रभु वर्मा, जगो हाजरा, किशोरी यादव, संजय बेराम और उमेश राणा समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए