दो घरों में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति जली
देवरी : देवरी प्रखंड की भेलवाघाटी पंचायत के हरकुंड निवासी मुस्तकीम अंसारी के घर में आग लग जाने से 50 हजार रुपये की संपति जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है सबसे पहले मुस्तकीम अंसारी के चाचा उसमान अंसारी के घर में गुरुवार की दोपहर बारह बजे अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग […]
देवरी : देवरी प्रखंड की भेलवाघाटी पंचायत के हरकुंड निवासी मुस्तकीम अंसारी के घर में आग लग जाने से 50 हजार रुपये की संपति जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है सबसे पहले मुस्तकीम अंसारी के चाचा उसमान अंसारी के घर में गुरुवार की दोपहर बारह बजे अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग मुस्तकीम अंसारी के घर में भी आग लग गयी. अगलगी में उसमान अंसारी के घर को मामूली क्षति हुई. लेकिन मुस्तकीम अंसारी को ज्यादा क्षति हुई. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा डीजल पंप लगाकर आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक मुस्तकीम के घर के अंदर रखे चावल, आलू, कपड़े जल गये. भुक्तभोगी मुस्तकीम अंसारी के मुताबिक आग लगने से 50 हजार रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए