नक्सलियों का सहयोगी पकड़ाया, गया जेल

Updated at :04 May 2017 8:57 AM
विज्ञापन
नक्सलियों का सहयोगी पकड़ाया, गया जेल

एलआरपी के दौरान निमियाघाट पुलिस ने मोहनपुर के जंगल से संदिग्ध को पकड़ा डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को नक्सलियों का सहयोगी होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसे पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एलआरपी के दौरान मोहनपुर के जंगल से पकड़ा था. पुलिस ने उसके पास […]

विज्ञापन
एलआरपी के दौरान निमियाघाट पुलिस ने मोहनपुर के जंगल से संदिग्ध को पकड़ा
डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को नक्सलियों का सहयोगी होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसे पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एलआरपी के दौरान मोहनपुर के जंगल से पकड़ा था. पुलिस ने उसके पास से नक्सली बैनर और पोस्टर बरामद किया है. इस संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव के नेतृत्व में कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा पारसनाथ पहाड़ पर एलआरपी चलायी जा रही थी.
इसी दौरान जवानों को मोहनपुर के जंगल में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति नजर आया. जवानों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नक्सली बैनर व पोस्टर बरामद हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति चिरूवाबेड़ा गांव का रहने वाला है. इस संबंध में निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि सुरेश मरांडी को नक्सली बैनर और पोस्टर के साथ पकड़ा गया है. इस संबंध में एक मामला दर्ज कर आज उसे जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola