नक्सलियों की तलाश में कई गांवों को खंगाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2017 8:03 AM
भेलवाघाटी : झारखंड-बिहार पुलिस को यह सूचना थी कि चकाई में ठेकेदार की हत्या के बाद नक्सली सुरंग का दस्ता सीमावर्ती गावों में ही है. इसी को देखते हुए झारखंड व बिहार की पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर इलाके में छापामारी अभियान शुरू कर दिया. गिरिडीह पुलिस-सीआरपीएफ की टीम का नेतृत्व सीआरपीएफ 7वीं बटालियन […]
भेलवाघाटी : झारखंड-बिहार पुलिस को यह सूचना थी कि चकाई में ठेकेदार की हत्या के बाद नक्सली सुरंग का दस्ता सीमावर्ती गावों में ही है. इसी को देखते हुए झारखंड व बिहार की पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर इलाके में छापामारी अभियान शुरू कर दिया. गिरिडीह पुलिस-सीआरपीएफ की टीम का नेतृत्व सीआरपीएफ 7वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांड अनिल शर्मा तो बिहार की झाझा एसटीएफ कंपनी का नेतृत्व संब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार कर रहे थे.
दोनों टीम ने सीमावर्ती गांव मड़वा, डुमरडीहा, मधुपुर, बोंगी, बिल्ली, गादी, बिसौहली, डोकोटांड़, सुअरमारा, कारीपहरी, रहमतपुर समेत आस – पास के कई गांव को खंगाला. इस अभियान के दौरान ही मंगलवार को दोनों नक्सलियों को पकड़ा गया. अभियान में भेलवाघाटी के सीआरपीएफ ई/ 7 बटालियन के सहायक कमांडेंट जैकी कुमार, इंस्पेक्टर मासुक अली एवं थाना प्रभारी के अलावा चतरो और तिसरी की सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










