छात्र संघ चुनाव में वोट नहीं देने पर मारपीट, चार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 8:08 AM

विज्ञापन

जमुआ. मिर्जागंज कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान वोट नहीं देने को लेकर बुधवार को जगरनाथडीह मोड़ के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें चार युवक घायल हो गये. मारपीट एक पक्ष के केदार पासवान, नरेश पासवान, मनोज पासवान, सुनील पासवान व दूसरे पक्ष के नीरज साव, दीपक साव, पवन साव […]

विज्ञापन
जमुआ. मिर्जागंज कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान वोट नहीं देने को लेकर बुधवार को जगरनाथडीह मोड़ के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें चार युवक घायल हो गये. मारपीट एक पक्ष के केदार पासवान, नरेश पासवान, मनोज पासवान, सुनील पासवान व दूसरे पक्ष के नीरज साव, दीपक साव, पवन साव आदि के बीच मारपीट हुई.
इस मामले में केदार पासवान ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा कि उनके गांव के बलराम पासवान व रवि कुमार के साथ मिर्जागंज के नीरज साव आदि मारपीट कर रहे थे. इस पर उसने नरेश पासवान, मनोज पासवान, सुनील पासवान के साथ मिलकर झगड़े को शांत करा दिया. इसके बाद नीरज साव, दीपक साव, पवन साव आदि ने अपने समर्थक को बुलाकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया. मामले को लेकर जमुआ पुलिस ने घटना स्थल से तीन बाइक जब्त की है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola