बारिश ने किया कई परिवारों को बेघर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2016 8:20 AM
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश ने एक ओर किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं कई लोगों को बेघर कर दिया है. राजधनवार : पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण शनिवार की रात बरजो में नारायण पासवान का खपरैल मकान धंस गया. उस समय उनका परिवार दूसरे मकान में सोया […]
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश ने एक ओर किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं कई लोगों को बेघर कर दिया है.
राजधनवार : पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण शनिवार की रात बरजो में नारायण पासवान का खपरैल मकान धंस गया. उस समय उनका परिवार दूसरे मकान में सोया था . झाविमो के जिला सचिव सुभाष पासवान तथा झामुमो के जिला सचिव अरविंद पासवान ने प्रशासन से बरजो के जर्जर हो चुके कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को इंदिरा आवास आवंटित करने की मांग की है.
वहीं गांव के रामसखी देवी, मितलाल पासवान आदि कई लोगों का घर भी धंसने के कगार पर हैं. इधर केंदुआ पंचायत के ओरखार में भी शनिवार शाम प्रयास सिंह का घर बारिश के दौरान ढह गया. इस घटना में एक महिला जख्मी हो गयी वहीं दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी. अनाज समेत घर का सारा सामान बर्बाद हो गया. वार्ड सदस्य श्याम सिंह ने बताया कि प्रयाग सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










