जन की बात को लेकर आजसू ने निकाली रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 5:45 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : जन की बात कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में रैली निकाली. इसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष गुडडू यादव ने किया. रैली के माध्यम से स्थानीयता नीति पर पुन: विचार करने एवं सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ नहीं करने की मांग सरकार से की गयी. झंडा मैदान से निकली रैली […]

विज्ञापन

गिरिडीह : जन की बात कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में रैली निकाली. इसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष गुडडू यादव ने किया. रैली के माध्यम से स्थानीयता नीति पर पुन: विचार करने एवं सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ नहीं करने की मांग सरकार से की गयी.

झंडा मैदान से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गांधी चौक स्थित मुख्य डाकघर पहुंची. यहां पर जन की बात के पोस्टकार्ड को मुख्यमंत्री को प्रेषित किये गये.

श्री यादव ने कहा कि सरकार से स्थानीय नीति में पुन: विचार करने की मांग की जा रही है. साथ ही साथ सीएनटी-एसपीटी एक्ट में कोई भी संशोधन नहीं करने की मांग की गयी है. मौके पर इनके अलावे अनूप पांडेय, छक्कन महतो, मेराज आलम, राजेश साव, रॉकी, रेशमा सिदिदकी, भोला राणा, गोविंद यादव, विनोद रजक, रंधीर सिंह, दीपक, पिंटु, शेखर, विलास, गौतम सागर राणा, विकास, जितेंद्र, विरेंद्र, नीलम देवी, अनिता देवी, पवन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola