दो दुकानों से हजारों की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2016 8:43 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास गुरुवार की रात चोरों ने दो दुकानों से हजारों का माल चुरा लिया. इनमें एक रेडीमेड कपड़े और एक पान की दुकान है़ चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे. शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी पान दुकान के मालिक गोपाल सिंह को मिली. इसके […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास गुरुवार की रात चोरों ने दो दुकानों से हजारों का माल चुरा लिया. इनमें एक रेडीमेड कपड़े और एक पान की दुकान है़ चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे. शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी पान दुकान के मालिक गोपाल सिंह को मिली.

इसके बाद मुफस्सिल थाना को मामले की जानकारी दी गयी. खबर पाकर अनि आरसी राम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कपड़ा दुकान के मालिक बरमसिया निवासी टिंकू कुमार ने थाना को दिये आवेदन में कहा है की गुरुवार की रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया. शुक्रवार की सुबह 6 बजे मकान मालिक गोपाल सिंह के पुत्र सोनू ने उन्हें दुकान में चोरी होने की जानकारी दी. टिंकू ने बताया कि उसकी दुकान से चोरों ने कपड़े, पंद्रह सौ नगद व मोबाइल चुरा लिये हैं. इनकी कीमत लगभग 44750 रुपये है.

वहीं गोपाल सिंह की दुकान से चोरी गये सामान की कीमत करीब 23,300 रुपये बतायी गयी है. मामले की जांच के लिए पहुंचे अनि आरसी राम ने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola