Giridih News :रिवाल्वर के बल पर व्यवसायी से 7.5 लाख की लूट
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा के पास भरकट्टा-केंदुवाडीह के सोना चांदी व्यवसायी शिवशंकर स्वर्णकार से शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपराधियों ने रिवाल्वर के बल पर साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख रुपये के सोना-चांदी का जेवरात लूट कर फरार हो गये.भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा के पास भरकट्टा-केंदुवाडीह के सोना चांदी व्यवसायी शिवशंकर स्वर्णकार से शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपराधियों ने रिवाल्वर के बल पर साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख रुपये के सोना-चांदी का जेवरात लूट कर फरार हो गये.
विज्ञापन
पीड़ित किसी तरह से भरकट्टा ओपी पहुंचे और प्रभारी को घटना की जानकारी दी. ओपी प्रभारी अमन सिंह घटना की जांच में जुट गये हैं. व्यवसायी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सरिया से अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे. सरिया से बाइक सवार तीन युवक उनका पीछा करना शुरू किया. भलुवा गांव के समीप सुनसान स्थान पर तीनों ने ओवरटेक किया और उनकी बाइक रोक दी.
शिकायत करने पर बुरे परिणाम की धमकी
बाइक रोकते ही अपराधियों ने उनकी कनपट्टी में रिवाल्वर सटाकर बाइक की चाबी और मोबाइल ले लिया. इसके बाद बाइक की डिक्की से बैग में रखा 3.5 लाख नकद व चार लाख के जेवरात निकालकर चले गये. अपराधियों ने पुलिस को सूचना देने पर बुरे परिणाम की धमकी भी दी. ओपी प्रभारी अने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. कहा कि पीड़ित से जितनी राशि की लूट की बात कह रहे हैं, उतनी राशि व जेवरात लेकर सुनसान रास्ते से नहीं आना चाहिये था. मामले कि सीसीटीवी फुटेज जांच की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन