गावां. भारतीय जनता युवा मोरचा प्रखंड कार्य समिति की बैठक वन विश्रामागार गावां में रविवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से मोरचा के जिलाध्यक्ष विवेश जालान, महामंत्री दिनेश महतो, जिला सदस्यता सह प्रभारी कृष्णा तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड में चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गयी. निर्देश दिया गया सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन जन संपर्क कर सदस्यता अभियान को गति दें. जानकारी दी गयी कि अब तक प्रखंड में युवा मोरचा के द्वारा तीन हजार सदस्य बनाये गये हैं. शीघ्र ही लक्ष्य हासिल कर लिया जायेगा. बैठक में अनिल राम, पवन सिंह, चंद्रदेव सिंह, भोली चौधरी, सूरज कुमार, सौदागर साव, भगवान दास वर्णवाल, अशोक यादव, दिनेश कुमार, विकास कुमार, मनोहर लाल साव एवं राजेंद्र साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
भाजयुमो ने की सदस्यता अभियान पर चर्चा
गावां. भारतीय जनता युवा मोरचा प्रखंड कार्य समिति की बैठक वन विश्रामागार गावां में रविवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से मोरचा के जिलाध्यक्ष विवेश जालान, महामंत्री दिनेश महतो, जिला सदस्यता सह प्रभारी कृष्णा तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement